दिल दहला देने वाला मामला: बॉयफ्रेंड के साथ जंगल में गई युवती की बनाई अश्लील वीडियो… करने लगा ब्लैकमेल, प्रेमी लाने गया पैसा… इधर गुंडे ने प्रेमिका के साथ किया रेप, अर्धनग्न हालत में भागती रही जंगल में

बॉयफ्रेंड के साथ जंगल में गई युवती की बनाई अश्लील वीडियो

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले से रोंगटे खड़े करने वाली खबर है। 20 साल की एक युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उसके साथ रेप किया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना ही था कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ निजी पल बिताने के लिए जंगल की ओर गई थी। उस जंगल की ओर अक्सर लोग जाते थे, लेकिन इस बार जंगल से हैरान करने वाली खबर आई। इस शर्मनाक घटना का महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है ।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आकाशवाणी के नजदीक कोठियाझील के जंगलों में अक्सर लोग घूमने-फिरने और टहलने जाते हैं। देर शाम एक प्रेमी जोड़ा भी वहां गया था। उस समय वहां ज्यादा लोग नहीं थे। लड़का और लड़की एक दूसरे के हाथ में हाथ थामें बातें कर रहे थे, इसी दौरान वहां एक गुंडा आया उसने लड़के के साथ मिसबिहेव किया और लड़का एवं लड़की के प्राइवेट टाइम के वीडियो बना लिए। यह वीडियो डिलीट करने के नाम पर उसने 10 हजार रुपए मांगे।

लड़की के प्रेमी ने रुपए नहीं होने की बात कही तो गुंडे ने रुपए लेकर आने की धमकी दी, नहीं तो वीडियो वायरल करने के लिए कहा। लड़का वापस शहर की ओर गया और 10 हजार रुपए लेकर आया, लेकिन तब तक उसकी प्रेमिका और वह गुंडा लापता हो चुके थे। बाद में पता चला कि नजदीक ही कोटा रोड पर उसकी प्रेमिका लगभग अधमरी हालत में मिली है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके दिए बयानों के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। अब लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं।

सामने आया कि गुंडे ने लड़की के साथ रेप किया, उसने विरोध किया तो उसने मारपीट की। लड़की जान बचाने के लिए जंगल में भागी तो उसे लगभग निर्वस्त्र कर दिया गया। फिर अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया।। इस पूरे घटनाक्रम में एसपी रिचा तोमर ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सख्त केस दर्ज कर रही है। पीड़ित और आरोपी पक्ष की पहचान जाहिर नहीं की गई है।

उधर इस पूरे मामले में सामने आया कि जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे थाने की हवालात में बंद किया गया था। वह आरोपी थाने में मौजूद 8 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। अब पूरे जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...