छत्तीसगढ़ क्रिकेट में भिलाई के होनहार खिलाड़ियों का जलवा: U-25 में विजय यादव और U-16 में मयंक साहू का हुआ सिलेक्शन…दोनों RCA में करते है प्रैक्टिस; देखिए पूरी टीम

भिलाई। हमारा मिनी इंडिया भिलाई टैलेंट का गढ़ है। देश- विदेश में हर जगह कहीं न कहीं आपको एक भिलाइन जरूर देखने को मिलेगा। बात करें भिलाई के क्रिकेटिंग टैलेंट की तो उसमे भी भिलाई के प्लेयर्स पीछे नहीं है, चाहे वो बात छत्तीसगढ़ के एक मात्र इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर राजेश चौहान की हो या U-19 के एक मात्र इंटरनेशनल प्लेयर अमनदीप खरे की हो।

भिलाई के दो उभरते हुए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की स्टेट क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो BCCI द्वारा आयोजित नेशनल डोमेस्टिक लीग में ख़ेलेंगे। उनमे से पहला नाम विजय यादव का है। जो मेंस अंडर 25 स्टेट A ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का अहम हिस्सा रहेंगे।

Vijay Yadav

बात की जाए जूनियर क्रिकेट की तो U-16 स्टेट टीम में मयंक साहू का सिलेक्शन हुआ। मयंक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा होंगे। ये दोनों खिलाडी भिलाई के सेक्टर-2 स्थित राजेंद्र क्रिकेट अकादमी (RCA) में अपनी प्रैक्टिस करते है।

Mayank Sahu

सीएससीएस की U-16 टीम में दुर्ग जिले से आर्यन गुप्ता, भविष्य थपलियाल, पियूष नेगी, वी इशांत राव, विधान जैन का भी नाम शामिल है।

यहां देखिये U-16 टीम की पूरी लिस्ट :-

छत्तीसगढ़ मेंस अंडर 25 स्टेट A ट्रॉफी में दुर्ग जिले से विजय यादव, संजीत देसाई, संगीत सोनी, आदित्य सिंह का शामिल हैं। हेड कोच राजा बनर्जी और सहायक कोच भूपेंद्र पांडेय को बनाया गया है। बात की जाए सीनियर क्रिकट की तो BCCI द्वारा आयोजित विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी दुर्ग-भिलाई के कई सितारे है। जैसे की अमनदीप खरे और पंकज राव।

यहां देखिये सीनियर विजय हजारे ट्रॉफी और U-25 टीम की पूरी लिस्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...