लोगों का हाल-चाल जानने सेक्टर-8 पहुंचे MLA देवेंद्र यादव: शहर के विकास पर की चर्चा…सुबह-सुबह विधायक को अपने बीच पाकर वार्डवासियों में उत्साह; निगम और BSP के अधिकारी मौके पर थे मौजूद

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यकर्म के तर्ज पर भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव भी भिलाई नगर निगम के वार्डो में लोगों से मेल मुलाकात करने उनके बिच पहुँच रहें है। इसी कड़ी में MLA देवेंद्र यादव मंगलवार को सेक्टर-8 पहुंचे।

जहां वे लोगों से मिले, उनका हालचाल जाना। बड़े बुजुर्गों से मिले उन्हें प्रमाण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्ड के वरिष्ठजनों के साथ बैठकर वार्ड की समस्याओं और शहर के विकास के गंभीर मुददों पर चर्चा की।

सुबह जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 8 पहुंचे। अपने विधायक को अपने वार्ड में देख कर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों से बारी बारी से विधायक देवेंद्र यादव मिले। सब का कुशक्षेम जाना। इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ जनों और बुजुर्गों को को प्रमाण किया और अशीर्वाद लिया। फिर सभी से भेंट मुलाकात की। लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताई। विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल सभी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों को दर्ज करावाया और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

निगम और बीएसपी दोनों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। समस्याओं का समाधान करने के बाद पूरी जानकारी देने के लिए कहा। इसके बाद करीब 1 घंटे तक विधायक देवेंद्र यादव वार्ड के वरिष्ठ प्रभुत्वजनों के साथ बैठक कर वार्ड के विकास और शहर के विकास पर चर्चा की। लंबी सार्थक चर्चा चलती रही। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने उनका आभार जताते हुए कहा कि उनके विधायक बनने के बाद से वार्डों में शहरों में कोई खास समस्या बची नहीं है। शहर का सर्वांगिण विकास हुआ है। सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के अलावा शहर में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में जमकर विकास कार्य हुए है।

सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल की उनकी योजना आज पूरे प्रदेश में संचालित है और उनकी यह नई पहल शिक्षा जगत में एक नई क्रांति साबित हो रही है। इसके अलावा भिलाई अब शिक्षा हब के साथ ही खेल हब भी बन चुका है। यहां के खिलाड़ियों के लिए खेल में बेहतर सुविधाएं जो अब उन्हें मिल रही है, वह इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के सपने को साकार कर रही है। अंत में विधायक यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका धर्म है। वे पूरी इंमानदारी और निष्ठा से अपना जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शहर वासियों के आशीर्वाद से शहर के विकास और जनता की सेवा कर पा रहे हैं और आप सब का आशीर्वाद रहा तो आगे भी करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...