भोले बाबा का आशीर्वाद लेने भिलाई आएंगे विक्रम उसेंडी: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी को दया सिंह ने दिया आमंत्रण कार्ड, बारात में शामिल होने का दिया आश्वासन

– नवरात्रि में मातारानी का आशीर्वाद लेने के लिए खुर्सीपार आए थे पूर्व भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी
– आयोजन को लेकर दया सिंह ने दी विस्तृत जानकारी
– सफल आयोजन की शुभकामनाओं के साथ बारात में शामिल होने का दिलाया भरोसा

भिलाई। नवरात्रि में मातारानी का आशीर्वाद लेने भिलाई आने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी इस साल भोले बाबा की बारात में शामिल होने भिलाई आ सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को आश्वासन दिया है। दरअसल, विक्रम उसेंडी से मुलाकात कर दया ने आयोजन के संबंध में जरूरी जानकारी दी। आयोजन के संबंध में दया सिंह ने बताया कि, यह 14वां वर्ष है। भोले बाबा की बारात की प्रसिद्धी पूरे प्रदेशभर में है। लोग दुर्ग-भिलाई, रायपुर के अलावा आसपास जिले से लोग इसमें शामिल होते हैं।

आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। सभी तैयारी में जुट गए हैं। केरल की झांकी विशेष आकर्षण रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 100 अलग-अलग झांकियों का समावेश होगा। इस बाबा की बारात में लाइटिंग का विशेष रोल रहेगा। इसके लिए आयोजन समिति को जिम्मेदारी दे दी गई है। सभी अपने काम में जुट गए हैं।

दया ने उसेंडी से लंबी चर्चा भी की
बताते हैं कि आयोजन समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के साथ लंबी चर्चा भी की। अरसे से दोनों के संबंध बेहतर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक समेत अन्य जरूरी विषयों पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने दया से चर्चा की। वहीं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करने की सीख दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पार्षद विधि यादव ने किया रिसाली में नवीन महाविद्यालय...

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाल क्षेत्र में स्थित नवीन महाविद्यालय रिसाली में बने तीन नए भवन का साथ ही महाविद्यालय परिसर में बने नए...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...