CG – 72 लोग बीमार: पितृ भोज खाने गए ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी… 22 बच्चे भी शामिल… कई की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां 72 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार बताए जा रहे हैं। सभी को अस्पताल में डाक्टरों की गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम खामभाट का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पितृ भोज खाने के लिए गए हुए थे। भोजन करने के बाद 72 ग्रामीण उल्टी-दस्त का शिकार हो गए। इसमें 22 बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें 2 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

सभी ग्रामीणों को राजनांदगांव मेडिकल कालेज में रिफर किया गया है। आशंका है कि खेत से लगे बोर के पानी का इस्तेमाल कार्यक्रम में किया गया था, जिसकी वजह से ही ये परेशानी ग्रामीणों को हुई है। दूषित पानी को उल्टी दस्त की वजह बताया जा रहा है। इधर, गांव में अस्थाई मेडिकल कैम्प लगाकर स्वास्थ्य विभाग इलाज कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...