CG – वॉयस आफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन का निधन, बिलासपुर में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

वॉयस आफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन का निधन

कोरबा। छत्‍तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है. वॉयस ऑफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन की मौत हो गई है. उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. गायक जाकिर हुसैन का बिलासपुर में निधन हुआ है. बताया जा रहा है कि जाकिर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उन्‍हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन यह संभव नहीं हो सका. मोहम्‍मद जाकिर हुसैन के आकस्मिक निधन से संगीत जगत के साथ ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के अनुसार, अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मोहम्‍मद जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे. वहीं पर उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा था.

उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके पुरानी बस्‍ती, वार्ड-4, रानी रोड धनवार पारा स्थित आवास पर परिजनों और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया. उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार देर रात में बिलासपुर से कोरबा लाया गया. जाकिर हुसैन के आवाज के जादू का ही असर था कि उनके प्रशंसकों की तादाद हजारों-लाखों में थी.

तबीयत बिगड़ने पर जाकिर हुसैन को आनन-फानन में स्‍थानीय अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. मोहम्‍मद जाकिर हुसैन कोरबा की पुरानी बस्ती में निवास करते थे. उन्‍हें बचपन से ही संगीत और कला के क्षेत्र में खास रुचि थी. यही वजह है कि उन्‍होंने वॉयस ऑफ इंडिया में अपना परचम लहराया था. इसके बाद से वह छत्‍तीसगढ़ के हर घर में जाने-पहचाने जाने लगे थे. उनके निधन की सूचना से संगीत जगत के साथ ही परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर फैल गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...