भिलाई के इस सरोवर मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महा सेलिब्रेशन: मेयर पाल, निगम कमिश्नर व्यास के साथ अधिकारियों ने किया योगाभ्यास… भिलाइयंस ने मनाया Yoga Day; देखिये PHOTOS

भिलाई। देशभर मे आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे ट्विन सिटी दुर्ग-भिलाई मे भी अलग अलग स्थानों मे योग दिवस का आयोजन किया गया है। गुरुनानक देव सरोवर भेलवा तालाब परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया गया। जहां भिलाई निगम महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी मुकेश चंद्राकर सहित महापौर परिषद के सदस्य एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

प्रशिक्षित योग गुरु के माध्यम से सभी ने प्रार्थना से योग की शुरुआत की और विभिन्न मुद्राओं में योग किया। महापौर ने भिलाई वासियों को योग दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने की अपील भी की। महापौर ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को भी बल देती है। योग से जुड़कर हम जीवन में रोग को दूर भगा सकते हैं।

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं है बल्कि यह एक ऊर्जा के रूप में काम करता है, योग को अपनाकर सेहतमंद और बीमारियों से बचा जा सकता है। ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए भी योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि योग हमारी परंपरा से जुड़ी हुई है यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। योग दिवस के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी एवं अन्य पार्षद गण सहित गणमान्य नागरिक तथा जोन आयुक्त एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

अलग-अलग योग मुद्राओं को सीखते हुए मन को एकाग्र रखने के अलग-अलग आसन सीखे साथ ही कई आसनों को सीखते हुए प्रश्नचित मुद्रा में कैसे रह जा सकता है शरीर को स्वस्थ रखते हुए किस प्रकार से रोगों को दूर भगाया जा सकता है इन सभी को योग के माध्यम से योग प्रशिक्षक ने जानकारी दी और सभी आसनों को करके सिखाया। इस दौरान जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, जनसंपर्क अधिकारी पीसी सार्वा, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता आर एस राजपूत, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...