दुर्ग में CM के सामने पेंडिंग प्रोजेक्ट से खुलेगी अधिकारियों की पोल: भूपेश के दौरे से पहले वोरा करेंगे हाई लेवल डिपार्टमेंटल रिव्यू, शहर में 2 आत्मानंद स्कूल मांगेंगे वोरा

भिलाई। देश के कांग्रेस शासित प्रदेशों में सबसे मजबूती से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार खड़ी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता आमजनता के बीच है।

इस बीच आगामी चुनावों के लिए आगाज करते हुए सीएम ने राज्य सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को देखने हेतु ग्रीष्म ऋतु में ही सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर शासकीय कार्यों का जायजा लेने हेतु दौरा कार्यक्रम बनाया है।

जिसके लिए जनहित के मुद्दों पर सदैव मुखर रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे से चर्चा कर कहा कि सीएम के दौरे को देखते हुए सभी विकास कार्यों को गति दी जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही धीमे चल रहे विकास कार्यों की भी विभागीय समीक्षा की जाए ताकि दुर्ग जिला मुख्यालय का नया स्वरूप जल्द से जल्द आम जनता को धरातल पर दिखने लगे।

ऑडिटोरियम, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, पुलगांव नाला डायवर्सन, 64 करोड़ का मुख्यमार्ग उन्नयन, दुर्ग अंडा, दुर्ग धमधा, दुर्ग अंजोरा, बोरसी रुआबांधा, बोरसी हनोदा मार्ग के विकास कार्य समय सीमा से पीछे चल रहे हैं। राजेन्द्र पार्क चौक से धमधा रोड़ डामरीकरण भी सिस्ट गति से चल रहा है।

कोविड काल के बाद भी कार्यों में राशि होने के बावजूद तेजी नहीं आई है। दो स्थानों पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज भी आम जनता की परेशानी का सबब बन गए हैं। मुख्यमंत्री का गृह जिला मुख्यालय होने के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को विशेष ध्यान रखते हुए विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है जिससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे में उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सफलता के साथ ही समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा।

वोरा ने आत्मानंद स्कूलों के प्रति जनता के रुझान को देखते हुए शहर के पटरी पार एवं बोरसी क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोलने हेतु स्वीकृति मांगने की भी बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...