Vyapam रिजल्ट जारी: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक पर क्लिक कर के देख सकते है अपना रिजल्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in, https://vyapamaar.cgstate.gov.in एवं https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html पर स्वयं का परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते है।

गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया, जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापम ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में 12 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किए जाने के पश्चात् परीक्षा परिणाम तैयार कर 15 फरवरी को व्यापम की वेबसाईट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...