नगर पालिक निगम द्वारा असुविधा के लिए खेद व्यक्त की गई है
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के कुछ क्षेत्रों में 7 जनवरी 2023 दिन शनिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर पालिक निगम जलकार्य विभाग के अधिकारी द्वारा जानकारी के मुताबिक दिनांक 07 जनवरी 2023 दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक 42 एम.एल.डी फिल्टर प्लांट का शट डाउन लिया जावेगा।
जिसके कारण पोटियाकला, बघेरा, कातुलबोर्ड क्षेत्रों में विलम्ब से पेयजल आपूर्ति की जावेगी। निगम द्वारा असुविधा के लिए खेद व्यक्त की गई है।