CG में फिर बदलेगा मौसम: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट… दुर्ग सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम करवट बदलने वाली है। रायपुर मौसम विभाग ने 30, 31 और 1 अप्रैल के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी भी होगी। इधर छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज अब रोजाना बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र यानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होने की संभावना है। बुधवार को सबसे अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 मार्च को कोरिया, दुर्ग, सूरजपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव जिले में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 31 मार्च को सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

1 अप्रैल का मौसम

कोरिया, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जांजगीर चांपा के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने क्या कहा?
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक बना हुआ है। ट्रफ/हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। केरल और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...