एल्विश के बाद ‘बिग बॉस’ सीजन 17 विनर मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने पकड़ा: जानिए क्या है पूरा मामला

डेस्क। मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस’ सीजन 17 विजेता मुनव्वर फारुकी को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस ने छापेमारी के दौरान मुनव्वर को पकड़ा। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अब इस मामले पर एल्विश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है, एल्विश ने मजे लेते हुए कहाकि बिग बॉस जीतना एक अपशकुन है, इसे जीतने के बाद हर किसी का बुरा टाइम आता है।

एल्विश यादव ने किया ट्वीट
गौरतलब है कि एल्विश यादव भी ‘बिग बॉस’ ओटीटी 2 के विजेता है, जिन्हें हाल ही में कुख्यात सांप के जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके लिए एल्विश को पांच दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। वहीं, इस बीच मंगलवार को मुनव्वर फारुकी को हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटों बाद एल्विश ने एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, ‘बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या?’।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, मुंबई पुलिस ने मंगलवार की देर रात फोर्ट इलाके में एक हुक्का बार पर छापा मारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बार में हर्बल हुक्का के नाम पर नशीला पदार्थ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर मुनव्वर समेत छह अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

पांच दिनों तक जेल में रहे थे बंद
वहीं, अगर एल्विश यादव की बात करें तो नोएडा और गुड़गांव में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश को गिरफ्तार किया था। पांच दिनों तक जेल में बंद रहने के बाद एल्विश को जमानत दी गई थी। फिलहाल एल्विश के इस ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...