शर्मनाक मामला: प्यार में फरार हुआ युवा जोड़ा तो गुस्साई भीड़ बनी अमानवीय, लड़के की मां को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा और फिर निर्वस्त्र कर घुमाया

क्राइम डेस्क। प्यार में पड़ा एक युवा जोड़ा घरवालों की मर्जी के खिलाफ फरार हुआ तो गुस्साई भीड़ अमानवीय बन गई. लड़के के घर पर भीड़ ने हमला बोल दिया और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया. घर में तोड़फोड़ के बाद महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे निवस्त्र कर दिया। इसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर उसको बुरी तरह से मारा पीटा गया।

मामला कर्नाटक के बेलगावी का है. यहां पुलिस आयुक्त सिद्धरामप्पा ने कहा कि 24 वर्षीय अशोक और 18 वर्षीय प्रियंका दोनों एक ही समुदाय और एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे से प्यार करते थे। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वे गांव से चले गए। पुलिस ने बताया कि इससे नाराज होकर लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार उसके घर में घुस गए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया। काकती पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है। सात लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

बेलगावी के न्यू वंटामुरी गांव के रहने वाले लड़के के घर पर भीड़ ने हमला बोल दिया। लड़के की वजह से गुस्साई भीड़ ने उसकी मां को घसीटते हुए बाहर लाया। घर में तोड़फोड़ के बाद महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे न्यूड कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को अरेस्ट किया है। उधर, इस मामले को संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कियह दुर्भाग्यपूर्ण है। तुरंत हमारी पुलिस गई और महिला को बचाया और अस्पताल ले आई। हमने मामला दर्ज कर लिया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी. कार्रवाई पहले ही हुई हिया. इन लोगों पर कानून के मुताबिक मामला दर्ज करने के लिए जो भी जरूरी होगा, हम जरूर करेंगे।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच...