IPS Appointed: CG कैडर के आइपीएस जितेंद्र सिंह मीणा बने सीबीआई में उप महानिरीक्षक… 4 SP भी किये गए नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआइ) में उप महानिरीक्षक (डीआइजी) के रूप में नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सिंह मीणा 2007 बैच के आइपीएस अधिकारी है। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए हुई है।

बता दें कि जितेंद्र सिंह मीणा वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ है। इससे पहले छत्तीसगढ़ कैडर के आइपीएस अमित कुमार सीबीआई में एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेशक (पालिसी) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा चार एसपी को भी नियुक्त किया गया है। नियुक्त चार आईपीएस अफसरों में विनायक वर्मा (मध्य प्रदेश कैडर), अचल त्यागी (गुजरात कैडर), प्रवीण कुमार (गुजरात कैडर) शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...