ये इश्क नहीं आसान: दूसरी पत्नी मायके गई तो भिलाई में युवक ने मौत को लगाया गले, पहली पत्नी… जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक और खुदकुशी का मामला सामने आया है। युवक ने डिप्रेशन में फांसी लगाने का आत्मघाती कदम उठाया है। शुक्रवार की सुबह युवक की लाश फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ। मृतक की पहचान कृष्णा नगर सुपेला निवासी रविदास उम्र 25 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, पत्नी के मायके चले जाने से युवक परेशान चल रहा था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। पत्नी के जाने के बाद से युवक डिप्रेशन में चला गया था। ये मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

गुरुवार रात को उसने परिवार के साथ बैठ कर खाना खाया। इसके बाद रविदास देर रात एक बजे तक जाग रहा था। सुबह सात बजे उसके छोटे भाई जशवंत ने देखा कि नाइलोन की रस्सी के सहारे उसने फांसी लगा ली है। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रविदास भिलाई में एक प्लांट में नौकरी करता था। करीब 7 महीने पहले रविदास और उसके साले के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके बेमेतरा जिला अंतर्गत साजा चली गई थी। पत्नी के चले जाने से रविदास काफी परेशान था।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविदास की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी 2020 में हुई थी। पहली पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद घरवालों ने दूसरी शादी बेमेतरा जिले में तय की। साल 2022 में उसकी शादी हुई। सबकुछ ठीक चल रहा था कि कुछ महीने बाद ही साला आया और रविदास से झगड़ा करके अपनी बहन को साथ लेकर चला गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...