CG – खेत में घुसी दो गाय, तो नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने मारी गोली… पहले भी आ चुका है कांग्रेस नेता के पति का गोहत्या में नाम… पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गायों पर एयरगन से हमला करने का मामला सामने आया है। गायों ने फसल को नुकसान पहुंचाया तो नपा अध्यक्ष के पति ने गायों को एयरगन से शूट कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर एएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि, परम मिंज आदतन अपराधी है। पहले भी वह जेल जा चुका है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एयरगन को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के मिशन रोड निवासी उमेश की दो गायें चरते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर मनी मिंज के खेतों में घुस गई। इससे आक्रोशित नपा अध्यक्ष के पति परम मिंज ने एयरगन निकालकर दोनों गायों पर 5 गोली मार दी। दोनों गायों को एयरगन की गोलियां लगी हैं।

बलरामपुर पुलिस ने प्रार्थी उमेश की रिपोर्ट पर आरोपी परम मिंज के खिलाफ धारा 325 बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। परम मिंज को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने घटना की निंदा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि, गायों के साथ ऐसी क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि गाय खेत में घुस गई थी तो उन्हें कांजी हाउस भेजा जाना था। गायों पर एयरगन से गोलियां चलाना निंदनीय घटना है।

ASP शैलेंद्र पांडे ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर मणि मिंज के पति के खिलाफ दो गायों पर एयरगन से गोली मारने की शिकायत मिली थी। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...