छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा पत्रकार सुरक्षा कानून? CM साय ने दिया आश्वासन… टाइमलाइन के सवाल पर क्या कहा?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद पत्रकारों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे है। सरकार से पत्रकार कानून लागू करने की मांग की जा रही है। इसी बीच गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सलवाद मुक्त करने की बात भी कही है।

जब मुख्यमंत्री से पूछा गया की कब तक कानून लागू किया जाएगा? इस सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह बीजापुर मामले में हमने तुरंत कार्रवाई की है उसे पूरे देश ने देखा है, सरकार पत्रकारों के साथ है। गरियाबंद में सीएम ने 338 कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा देवभोग में झाखरपारा मार्ग पर 36 गांव जाने वाले मार्ग में बेलाट नाला पर पूल निर्माण करने का भी ऐलान किया है। सीएम साय ने यह भी घोषणा की कि किडनी पीड़ितों के गांव सुपबेड़ा मामले में भी जल्द विशेषज्ञों से संपर्क कर मामले का रिसर्च करवाएंगे।

छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन यह अब तक सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहा है। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि ‘हर बार इस कानून पर चर्चा होती है, लेकिन इसे लागू क्यों नहीं किया जाता?’ तो उन्होंने कहा, ‘आप हमारी सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन हमारी मंशा स्पष्ट है।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड: थाने से रेप का...

5 policemen suspended बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले मके थान खम्हरिया थाने में बंद बलात्कार का आरोपी देवेंद्र यादव चकमा देकर फरार हो गया। यह...

CG – भाजपा नेता गिरफ्तार: पैसा डबल करने का...

BJP leader arrested क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को...

मन की बात का 122वां एपिसोड: PM मोदी ने...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मन की बात की 122वीं कड़ी में देश के सामने अपनी बातों को रखा। मन की बात...

तीन चरणों में होगा वन कर्मचारी संघ का चुनाव,...

रायपुर। छग वन कर्मचारी संघ के प्रदेश के सभी जिला शाखा अध्यक्षों की निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह चुनाव तीन चरणों...

ट्रेंडिंग