CG – महिला ने किया सुसाइड: पति-पत्नी में रोज होता था विवाद, तंग आ कर महिला ने अपने घर में लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

पति-पत्नी में रोज होता था विवाद, तंग आ कर महिला ने अपने घर में लगा ली फांसी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों का बयान दर्ज किया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 27 वर्षीय गौतमी पनागर है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र निवासी गौतमी पनागर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों का बयान दर्ज किया। बताया जा रहा हैं। कि, महिला की शादी 4 साल पहले कुसमुंडा निवासी विक्की लांझी के साथ हुई थी। इसके 6 महीने बाद ही पति – पत्नी के बीच विवाद होता था। इसी के चलते 8 महीने पहले ही गौतमी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद सामाजिक बैठक होने के बाद गौतमी वापस अपने ससुराल लौट गई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : 10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जो छात्र 10वीं या 12वीं में फेल हो गए थे या अपने ग्रेड...

CG में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की...

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, साय सरकार ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों की महंगाई राहत की दर में वृद्धि का आदेश जारी...

निर्यात कर का विरोध : महापौर से मिला BSP...

भिलाई नगर। निर्यात कर को लेकर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में महापौर नीरज...

ट्रेंडिंग