CG – सड़क हादसे में महिला की मौत: बाइक सवार दंपत्ति को ट्रेलर ने कुचला… मौके पर ही हो गयी पत्नी की मौत… पति की हालत गंभीर

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसा का मामला सामने आया है. इस हादसे में महिला की मौत हो गई है. बताया जा रहा है की तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दंपति को कुचल दिया. इस भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके पति को गंभीर चोट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क दुर्घटना का यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि भिलाई खुर्द निवासी रामाधार मलार अपनी पत्नी ज्योति मलार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घर से रवाना हुआ था. रामाधार कोरबा से बभनीडीह जाने के लिए रवाना हुआ था. तभी बीच रास्ते में उरगा थाना के पास तेज रफ्तार टेलर के चालक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में ट्रेलर की ठोकर के बाद सड़क पर गिरी महिला ट्रेलर के पहिया की चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वही महिला के पति को गंभीर चोट आई है. जिसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उरगा पुलिस ने सड़क दुर्घटना पर आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...