CG – क्रूरता की सारी हद पार: चरित्र पर सवाल उठाने वाली साथी महिला की बर्बर हत्या… हाथ-पैर बांधे, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, पहले तड़पाया… फिर सीने पर चढ़कर ली जान

CG

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में प्रतिशोध और नफरत की सारी हदें पार कर दी गईं। यहाँ दो महिलाओं ने अपनी ही साथी मजदूर सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) की नृशंस हत्या कर दी। वारदात की वजह सुमित्रा द्वारा दोनों आरोपियों के चरित्र को लेकर गांव में फैलाई गई कथित अपमानजनक बातें बताई जा रही हैं।

चरित्र पर उंगली उठाने का बदला
पुलिस के अनुसार, मृतका सुमित्रा नेताम, आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) तीनों साथ में मजदूरी करती थीं। सुमित्रा पर आरोप था कि वह सुगतिन और ईतवारिन का नाम दूसरे पुरुषों के साथ जोड़कर गांव में अफवाह फैलाती थी। इस वजह से आरोपियों के घर में रोज झगड़ा होता था और उनके पति उन पर शक करने लगे थे। इसी अपमान का बदला लेने के लिए दोनों ने सुमित्रा को खत्म करने की योजना बनाई।

क्रूरता की पराकाष्ठा: पहले तड़पाया, फिर मार डाला
2 जनवरी की दोपहर जब सुमित्रा अपनी झोपड़ी में अकेली थी, तब दोनों आरोपी वहां पहुँचे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने सुमित्रा के हाथ-पैर बांध दिए। उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। जब वह दर्द से तड़प रही थी, तब दोनों उसके सीने पर चढ़ गए और लात-घूंसों व डंडों से तब तक मारा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। सबूत मिटाने के उद्देश्य से झोपड़ी में आग लगाकर दोनों भाग निकले।

PM रिपोर्ट में खुलासा: हार्ट फेलियर बनी मौत की वजह
शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सुमित्रा की मौत का कारण हृदय गति रुकना (Heart Failure) पाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सीने पर चढ़कर बुरी तरह पीटने की वजह से हार्ट पर अत्यधिक दबाव पड़ा, जिससे उसकी जान चली गई।

ग्रामीणों ने मामले को दबाने की कोशिश की
हैरानी की बात यह है कि 2 जनवरी को हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। हालांकि, कुछ लोगों के विरोध के बाद 3 जनवरी को पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पति ने हैदराबाद से आने से मना कर दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार उस व्यक्ति ने किया जिसके साथ वह रह रही थी।

पुलिस की कार्रवाई
एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल और थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडे और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...