वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड-15 में महिला सशक्तिकरण की मीटिंग संपन्न… रीता सिंह गेरा ने बुजुर्ग और महिलाओं के साथ वार्ड का किया भ्रमण

भिलाई। भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर व वार्ड क्र – 39 खुर्सीपार जोन-1 चन्द्रशेखर आजाद नगर की पार्षद रीता सिंह गेरा ने आज वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 अम्बेडकर नगर कोहका में महिला सशक्तिकरण की मीटिंग आयोजित की, जिसमें जनता की समस्याओं के बारे में जाना गया साथ ही जरूरतमंद लोगों की आवश्यकता की बातें भी गेरा ने सुनी और महिलाओं को उनके हक की बातें और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इस दौरान गेरा के साथ युवा, बुजुर्ग और महिलाएं के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया साथ ही बारिश के मौसम में मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जायज लिया गया। आपको बता दें कि, रीता सिंह गेरा द्वारा मदद बैंक की स्थापना भी की गई है जो जरूरतमंद लोगों की वार्ड वासियों के साथ मिलकर मदद करता है। रीता सिंह गेरा लगातार फील्ड में जनता के बीच दिखती है। उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस से विधायक की टिकट के लिए भी आवेदन पेश किया है। बताया जाता है कि रीता सिंह गेरा का महिलाओं और बुजुर्गों के बीच अच्छी पकड़ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, H1N1 के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर 10 नए संक्रमित मरीज मिले...

ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कर्मचारी आवास...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ....