भिलाई में बिजनेसमैन की निर्मम हत्या: 8 साथियों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट… घायल हालत में अस्पताल में छोड़कर भागे, UP से आया था CG, 6 आरोपी…

भिलाई। भिलाई में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति की हत्या हुई है वो मूलत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। युवक UP से पेठे का बिज़नेस करने कुछ साल पहले छत्तीसगढ़ आया था। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, युवक को उसी के दोस्तों ने पीट-पीटकर जान से मार डाला है। बताया ये भी जा रहा है कि, आरोपी मृतक युवक को गंभीर हालत में सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में छोड़कर भाग निकले थे। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को अरेस्ट किया जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

छावनी थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय के अनुसार, पुलिस को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से रविवार को सूचना आई थी कि मरचुरी में एक अज्ञात बॉडी आई है। युवक को देर रात 2 बजे के करीब घायल अवस्था में उसकी के साथी छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान विपिन राठौर पिता राजेंद्र राठौर उम्र 38 साल निवासी सहजानपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। विपिन अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ पेठा का व्यापार करने भिलाई आया था और कैम्प 2 मिलन चौक के पास रेंट का रूम लेकर रह रहा था। सभी लोग वहां पेठा बनाकर बेचने का काम करते थे। शनिवार रात अचानक उनके बीच आपस में विवाद हो गया। सभी लोगों ने मिलकर विपिन को हाथ मुक्का और डंडे से इतना मारा को वो अधमरा हो गया। इसके बाद उन लोगों ने उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया। यहां पूछताछ करने पर और पुलिस केस की बात सामने आने पर सभी वहां से भाग गए। इधर इलाज के दौरान कुछ देर बाद विपिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें, पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। छावनी थान प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि, आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि, विपिन ने रात में अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। शराब के नशे में वो काफी चिल्ला रहा था। उसके साथियों ने उसे मना किया तो भी वो नहीं माना और उनसे झगड़ा करने लगा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विपिन के छोटे भाई निर्देश कुमार ने बताया कि, विपिन साल 2009 से भिलाई हर साल आता और यहां रहकर पेठा बनाकर बेचने का काम करता आ रहा है। परिवार के बाकी लोग पत्नी और उसके तीन बच्चे गांव में ही रहते हैं। वह गांव से इस पर कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आया था। उन्हें उसने मेहनताने पर रखा हुआ था। 8 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। उन लोगों ने विपिन को इतना मारा कि उसके चेहरे में सूझन के साथ ही शरीर में नाखून के निशान और शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, H1N1 के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर 10 नए संक्रमित मरीज मिले...

ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कर्मचारी आवास...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ....