महिला दिवस समारोह सिविक सेंटर में 15 मार्च को: प्रतिभाशाली महिलाओं के साथ नवाजे जाएंगे पुरुष भी… शाही दशहरा महिला उत्सव समिति का आयोजन

भिलाई। शाही दशहरा महिला उत्सव समिति 15 मार्च को शक्ति सम्मान पर्व-महिला दिवस मना रही है। यह आयोजन चारुलता पाण्डेय के नेतृत्व में कला मन्दिर ऑडिटोरियम,सिविक सेंटर में शाम 5 बजे से किया जा रहा है।

समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुइया उइके होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्ड-पद्मश्री सबा अंजुम, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू,पूर्व अध्यक्ष माया बेलचन्दन, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे व वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पांडेय होंगे।

इसमें उत्कृष्ट महिलाओं के साथ पुरुषों का भी सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति ने महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और मण्डल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...