बेरहम पुलिस: शिव मंदिर के बाहर फूल बेच रही थी महिलाएं… दरोगा ने थप्पड़ मारकर भगाया… देखिए Video

Women were selling flowers outside the Shiva temple

नई दिल्ली। गोरखपुर में एक बार फिर पुलिस की बेरहमी का मामला सामने आया है। महाशिवरात्रि पर मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बैठकर फूल और प्रसाद बेच रही महिला को पुलिस ने पीट दिया। महिला पुलिस की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज कुंवर गौरव सिंह ने गरीब को थप्पड़ों से पीटा। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मंदिर के बाहर बैठकर रोजी- रोटी के लिए दुकान लगा ली थी।

जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त पुलिस का महिलाओं के प्रति यह रवैया देखने वाले वहां तमाम श्रद्धालु मंदिर पर पूजा के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने इसका वीडियो बना लिया। वहीं, कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर योगी सरकार और गोरखपुर पुलिस पर हमला बोला है।

सीएम पहुंचने वाले हैं, इसलिए हटवाई जा रही थी दुकानें
SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, ”मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। कुछ ही देर में सीएम वहां रूद्राभिषेक के लिए जाने वाले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बाहर लगने वाली दुकानों को हटाने के लिए बोल रही थी।

लेकिन, कुछ महिलाएं पहले महिला सिपाहियों से उलझ गईं, फिर दरोगा से गाली- गलौच करने लगी। वीडियो का एक हिस्सा काटकर वायरल किया जा रहा है। जबकि, वीडियो का दूसरा पहलु भी देखना चाहिए। पुलिस वहां सिर्फ इमानदारी से अपना काम कर रही थी।”

मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पर हर रोज लगाती हैं दुकानें
दरअसल, गोरखपुर समेत पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोहल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ट्रांसपोर्टनगर स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की दर्शन-पूजन के लिए भोर से ही काफी भीड़ लगी हुई है। यहां मंदिर के बाहर महिलाएं प्रसाद और फूल-मालाओं की दुकानें लगती हैं। महिलाएं आज भी सुबह से यहां फूल-मालाएं बेच रही थी। इसी दौरान दुकान हटाने को लेकर पुलिस से उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें ट्रांसपोर्टनगर चौकी इंचार्ज ने महिला को थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...