CG – सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत: कार और हाइवा की आमने-सामने हो गई टक्कर… एक की मौत, 5 गंभीर… दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था परिवार

Car and Hiva collided head-on, one dead

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पुछेली में देर रात कार और हाइवा में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के छह लोग शामिल थे।

थाना प्रभारी गणेश राजपूत ने बताया कि इस हादसे में कार सवार युवक संदीप साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। चांपा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 16 सीएन 9094 और हाइवा वाहन के बीच शुक्रवार रात 10 बजे के करीब ग्राम पुछेली में टक्कर हुई। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे, जिसमें 10 साल का बच्चा भी शामिल है। कार सड़क से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।

कार के परखच्चे उड़े
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना स्थल पर परिवार के 5 लोग घायल मिले, वहीं कार चला रहे युवक संदीप साहू 33 वर्ष ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर से कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। चालक का शव उसी में फंसा था, जिसे मुश्किल से बाहर निकाला गया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया, वहीं पांचों घायलों को CHC अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

घायलों में 4 लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं 10 साल के बच्चे को कम चोट आई है। उसकी हालत ठीक है। मृत युवक संदीप साहू के पिता चुन्नी लाल साहू (65 वर्ष), मां, चाची और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। ये सभी लोग चिरमिरी से बिलाईगढ़ के कैथा गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इंजीनियर था कार चालक
मृत युवक संदीप साहू इंजीनियर था, वहीं उसके पिता चुन्नीलाल साहू रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी हैं। परिवार मूलतः सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कैथा गांव का रहने वाला है। वर्तमान में सभी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी में रहते हैं। घटना के बाद से हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में वोटिंग जारी: मंत्री, PCC चीफ, कांग्रेस प्रत्याशी...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का चुनाव चल रहा है। बस्तर में मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क...

दुर्ग। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क किया। नागरिकों को संबोधित...

CG में कांग्रेस को फिर से झटका: लोकसभा चुनाव...

CG में कांग्रेस को फिर से झटका बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस के कई नेता इस्तीफा देते जा रहे है। और लगातार भाजपा में...

बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भरा...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए।...

ट्रेंडिंग