शादी में रसगुल्ले को लेकर हुआ झगड़ा: लाठी-डंडों से पीट-पीट कर जीजा की हत्या, आरोपी फरार

Quarrel over Rasgulla in marriage

मल्टीमीडिया डेस्क। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में वृद्ध जीजा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गांव बीकापुर की है, जहां शादी समारोह था। झगड़े के दौरान साला भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यहां की है घटना
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला हरियाणा निवासी रणवीर सिंह की गांव बीकापुर अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह की दावत में शामिल होने गया था। उनके साथ साला राम किशोर भी गया था। दावत खाने के दौरान एक युवक रसगुल्ले की बाल्टी लेकर जा रहा था। रणवीर ने उसे बाल्टी अपने पास लेकर आने को कहा, इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि लाठी डंडा चलने लगे।

मौके पर ही हो गई मौत
झगड़े के दौरान आरोपी युवक ने रणवीर को लाठी से पीटना शुरू कर दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीजा को बचाने आया राम किशोर भी घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि रसगुल्ले के विवाद को लेकर हुए झगड़े में लाठी लगने से वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...