दुर्ग-भिलाई। आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जागरूक लोगों ने पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से पौंधा रोपा। इसी कड़ी में दुर्ग और भिलाई निगम द्वारा भी पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग में जहां शहर विधायक गजेंद्र यादव, मेयर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर ,प्रभारी सत्यवती वर्मा, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मास मेत अधिकारीयों ने पौधा रोपा। वहीं भिलाई में पौधरोपण कार्यक्रम मेयर नीरज पाल, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, MIC सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चौबे, पार्षदगण, निगम के कार्यपालन अभियंता और अधिकारी शामिल रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं प्रभारी सत्यवती वर्मा, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह समेत अन्य लोगो ने पोटिया चौक अमृत मिशन गार्डन के किनारे में वृक्षारोपण किये। इस अवसर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल का कहना है कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। जितने अधिक पौधे होंगे उतना पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। आज लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इससे बचने का एक ही रास्ता अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। गार्डन में छायादार के साथ फलदार पौधे लगाये गये।

विधायक व महापौर ने बताया आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमने शहर वासियों को जनजागरुकता के तहत पोटिया चौक स्थित अमृत मिशन गार्डन में कदम व बादाम के पेड़ समेत अन्य पेड़ लगाए गए। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि शहर के अन्य रिक्त जगहों में पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। लगाए गए पौधे छायादार और फलदार पौधा है जिसमें बादाम एवं कदम के पेड़ शामिल है। विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों से अपील कर कहा कि शहर को हरा-भरा करने वे भी अपने घर के आस-पास एक पौध अवश्य लगाये।आक्सीजन की कमी को दूर करेगा रोपे गये पौधे वृक्षारोपण के अवसर पर विधायक,महापौर ने वृक्षारोपण कर लोगो के साथ पर्यावरण दिवस मनाया।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रो में वृक्षारोपण किया गया। नगर निगम भिलाई के विभिन्न जगहो पर वृक्ष लगाने गढढे किये गये है। जैसे मानसून की पहली बारिश शुरू होगी सघन वृक्षारोपण शुरू हो जायेगा। जिसमें प्रियदर्शिनी परिसर जोन-1, जोन-2 ट्रेचिंग ग्राउण्ड, ढ़ौर तालाब इत्यादि जगहो पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, एम.आई.सी. सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चैबे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षदगण, निगम के कार्यपालन अभियंता आर.एस.राजपूत, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर नीरज पाल ने सब से अपील की है कि पेड़ पौधे लगाकर हम बढ़ती गर्मी पर्यावरण के असंतुलन को दुर कर सकते है।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में हम लोग बड़े पौधे लगा रहे है जो एक वर्ष के अंदर वृक्ष का रूप ले लेगा। हम सब यह भी प्रयास कर रहे है कि जो भी पेड़ लगे वो पुरी तरह सुरक्षित रहे और नागरिको से भी यही अपील है सब आगे आये और वृक्ष लगाये। नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर कुसुम कानन नर्सरी में निःशुल्क पौधे उपलब्ध है जिसमे करंज, नीम, गुलमोहर, मुनगा, पीपल, बरगद, आम इत्यादि सभी प्रकार के पौधे है। समय पर जाकर आप अपनी इच्छानुसार पौधा ले करके लगा सकते है। वहीं पर उद्यान अधिकारी के नाम पर एक आवेदन देना है उसी में कितना पौधा चाहिए लिख देना है वही पर आपको पौधा मिल जायेगा। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी से आवहन किया है कि पौधा निगम उपलब्ध करायेगा। आप अपने बुर्जुगो के नाम से, बच्चो के नाम से पौधा लगाये और उसे बचाये। एक यादगार निशानी होगा, पर्यावरण मित्र बालू राम वर्मा ने बताया कि स्कंध पुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाना 100 पुत्रो के समान है। बहुत ही नेक और पवित्र कार्य है।


