भिलाई में बिना हेलमेट बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल ! पेट्रोल पंप में लगे कैमरों से कटेगा ई-चालान; पढ़िए

  • 21 डे चैलेंज अभियान के तहत पेट्रोल पंप के संचालकों ने अपनी भागीदारी दी।

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा बीते कई दिनों से यातायात जागरूकता के लिए 21 डे चैलेंज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाइक चालकों को हेलमेट पहन कर गाड़ी चालाने की और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ड्राइव करने की समझाईस दी जा रही है। दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों पर लगाम लगाने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस अभियान की प्रशंसा अंतराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ से की थी।

जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्ग दर्शन तथा सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में एवं यातायात पुलिस अधिकारियो एवं सेक्टर एरिया के पेट्रोल पंप के संचालको का कंट्रोल रूम सेक्टर 06 भिलाई में बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम फॉलो गुड हेबिट 21 डे चैलेंज अभियान से अवगत कराते हुए दो पहिया वाहन चालक के दौरान हेलतेट लगाने, चारपहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियम का पालन करने जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ-साथ पेट्रोल पंप संचालको को 07 जून से दो पहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिये जाने बताया गया एवं पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बिना हेलमेट वाहन चालको ई चालान भेजने की जानकारी प्रदान की गई जिसमें पेट्रोल पंप संचालको ने अपनी सहमति प्रदान की गई।

पूर्व में दुर्ग जिले में संचालित पुलिस पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाहन चालको को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। यातायात पुलिस दुर्ग सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चलाये जा रहे 21 डे चैलेज के माध्यम से बताया गया कि 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...