दुर्ग: पेड़ में झूलती मिली युवक की लाश, ऑटो चलाता था मृतक… दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह-सुबह एक ऑटो चालक युवक की पेड़ से लटकती हुई युवक की लाश मिली है। इलाके के लोगों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर, पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजवा दिया। मृतक की पहचान राकेश सिन्हा के रूप में हुई है। राकेश के दो बच्चे है। जिनके ऊपर से पिता का साया उठ गया है। मौके के पास मृतक की गाड़ी भी खड़ी हुई थी। इस मामले में युवक की परिजनों ने आशंका जताई है कि, मृतक की हत्या की गई है।

मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस को बुधवार सुबह 5 बजे सूचना मिली थी कि खेदामारा में एक पेड़ से लटकती युवक की लाश देखी गई है। राकेश के बड़े पिता छबिलाल सिन्हा ने बताया कि, राकेश मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन रात तक घर वापस नहीं आया था। उसकी खोजबीन के दौरान बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकने की जानकारी मिली। उसकी बाइक की हेडलाइट और इंडिकेटर टूटा है।

राकेश के बड़े पापा का कहना है कि, यदि राकेश से गाड़ी गिरी होती, तो वो मौके पर गिरी होती। उसे खड़ा किसने किया है। उन्होंने कहा कि, किसी ने उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया है। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि, युवक की मौत फांसी लगाने से हुई या अन्य कारण से हुई, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पूरे मामला की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...