भिलाई BJYM द्वारा शंकराचार्य विश्वविद्यालय में विश्व योग दिवस का आयोजन: युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा- सम्पूर्ण विश्व को योग भारत ने दिया है

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दसवां विश्व योग दिवस का कार्यक्रम भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय तेजस्वी सूर्या के निर्देश पर एवं सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी के मार्गदर्शन और भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भिलाई जिला में विश्व योग दिवस का आयोजन शंकराचार्य विश्वविद्यालय हुडको में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय आईपी मिश्रा, विशेष अतिथि प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, नगरीय निकाय प्रदेश सहसंयोजक संजय दानी, करण कन्नौजिया, विद्यालय प्रबंधन से दीपक शर्मा, अभिताभ सर, हंसा शुक्ला उपस्थित रहे.

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व को योग भारत ने दिया है। हमारे वेद पुराण इस बात का प्रमाण है। ये गौरव का विषय है की भारत पद्धति में निर्मित योग को पूरे विश्व अपना रहा है। उन्होने सभी को योग का लाभ बताने के साथ उनसे नियमित तौर पर, परिवार के साथ योगा करने को कहा जिससे कि योगा की सकारात्मक ऊर्जा का सर्वदिशा में प्रसार हो सके. योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश धनकर, तेजस, रोहन सिंह, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, कन्या शक्ति संयोजिका अर्पणा मुखर्जी, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज, गोलू यादव, समीर अग्रवाल मनोज कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का...

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय हांस्य कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया है। रायपुर...

RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6180 पदों पर...

जॉब डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I और III पदों पर भर्तियों के लिए शाॅर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जल्द ही...

CG में योग आश्रम में पुलिस का छापा: सेक्स...

CG में योग आश्रम में पुलिस का छापा क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में एक फर्जी बाबा के आश्रम से अय्याशी और नशे...

दुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए आवेदन शुरू,...

दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए 26 जून 2025 से 10...