दुर्ग। कल छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने उत्कृष्ट पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष यशवंत धोटे को उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार प्रिंट मीडिया से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में निवासरत कुनबी समाज के सदस्यों ने प्रिंट मीडिया में यशवंत को उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि कल छत्तीसगढ़ विधानसभा से उत्कृष्ट पुरस्कार की घोषणा की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सदन में उत्कृष्ट पुरस्कारों की घोषणा की। डॉ. महंत ने सत्ता पक्ष के विधायक संतराम नेताम को उत्कृष्ट विधायक सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक अजय चंद्राकर को उत्कृष्ट विधायक विपक्ष के नामों की घोषणा के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में यशवंत धोटे को उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट मीडिया, जुल्फिकार अली को उत्कृष्ट पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक हिंदी खबरें व शशिकांत वर्मा को उत्कृष्ट कैमरा मैन का पुरस्कार दिया जाएगा । अध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि यशवंत धोटे को उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार मिलने से समाज गौरवांवित है।
यशवंत उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार से नवाजे जाएंगे : क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज में खुशी की लहर, समाज अध्यक्ष शंकर वराठे बोले- समाज के लिए यह गर्व की बात

खबरें और भी हैं...संबंधित
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...
BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...
सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...
राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...
राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...
रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...
