स्वामी आत्मनंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में नौकरी के लिए आपको भी तो नहीं आया फोन कॉल? नौकरी लगाने के नाम पर खूब आ रहे हैं ठगों के फर्जी कॉल, कलेक्टर-SP ने लोगों को किया सतर्क

बलौदाबाजारl जिलें में चल रहे विभिन्न विभागों के भर्तियों प्रक्रिया अंतर्गत आवेदकों से पैसे मांगने संबंधित फर्जी फ़ोन कॉल आने की गंभीर शिकायत आवेदकों द्वारा की गयी है। जिस पर कलेक्टर डोमन सिंह एवं एसपी दीपक झा ने सभी आवेदकों से फ्रॉड कॉल से बचने कहा है।

इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी फोन से साझा नही करने कहा गया है। ऐसे कॉल आते ही आवेदक अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराए एवं संबंधित विभाग को भी अवगत कराएं।

कलेक्टर डोमन सिंह एवं एसपी दीपक झा ने सभी आवेदकों से फ्रॉड कॉल से बचने कहा है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी फोन से साझा नही करने कहा गया है। ऐसे कॉल आते ही आवेदक अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराए एवं संबंधित विभाग को भी अवगत कराएं।

भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिकृत जानकारी केवल जिले के वेबसाइट, विभाग की वेबसाइट, विभाग की सूचना पटल एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा समय समय पर जारी समाचार से ही दी जाती। सभी आवेदक नियमित रूप से जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे।

भर्ती प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की अन्य जानकारी प्राप्त करने सीधे संबंधित विभागों के जिला कार्यालय में जाकर प्राप्त कर सकते है। साथ ही विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखो ने बताया कि किसी भी कार्यालय से इस तरह की फोन नही किया जाता। गौरतलब है कि जिले में स्वामी आत्मनंद इंग्लिश मीडियम में।

शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों,आदिवासी विभाग में एकलव्य विद्यालय हेतु शिक्षक एवं अन्य पद, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉफ नर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनके आवेदकों को ऑफिस के नाम कॉल किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...