CG सरकारी नौकरी: इस विभाग में निकली है भर्तियां… 13 जुलाई तक है आवेदन करने की आखरी तारीख… पढ़िए पूरी डिटेल्स

रायपुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न खेलों के लिए संविदा आधार पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 13 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही इस पद के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षक पद के लिए एथलेटिक, फुटबाल सहित 11 खेलों के कुल 23 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

कुल 23 पदों में आर्चरी के 6, एथलेटिक के 3, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी व स्वीमिंग के लिए 2-2 पद और बास्केटबॉल, व्हॉलीबॉल, जूडो एवं वेटलिफ्टिंग के लिए 1-1 पद शामिल हैं।

अभ्यर्थी संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा संचालनालय के नोटिस बोर्ड पर भी यह जानकारी चस्पा की गई है। आवेदन 13 जुलाई शाम 5 बजे तक संचालनालय खेल एवम युवा कल्याण विभाग रायपुर में स्वीकार किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...