क्या स्मार्ट वॉच पहनकर FASTag से निकाल सकते हैं पैसे…? सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानिए…

पिछले दिनों कौन बनेगा करोड़पति का एप्रमोशनल वीडियो आया। जिसमें अमिताभ बच्चन एक प्रतिभागी से कह रहे हैं कि ज्ञान जहां से मिले, बटोर लीजिए, लेकिन उससे पहले टटोल लीजिए…जी हां…।

सोशल मीडिया के वीडियो और फोटोज के कारण बहुत सारी गलतफहमी आ गई है। ऐसे में लोग किस पर भरोसा करे, किस पर नहीं…ये सवालों के घेरे में रहता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा स्मार्ट वॉच पहनकर कार की विंडस्क्रीन की सफाई करते हुए PayTM FASTag से पैसे निकाल रहा है।


वायरल वीडियो में एक बच्चा ऐप्पल की स्मार्ट वॉच पहनकर कार की खिड़की साफ करता हुआ दिख रहा है। इस दौरान वो विंडस्क्रीन पर फास्टैग स्टिकर के सामने घड़ी को घुमाते हुए नजर आ रहा है।

उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो अपनी घड़ी से स्टिकर को स्कैन कर रहा है और अकाउंट से पैसे निकाल रहा है। हालांकि फास्टैग ने इस तरह के किसी भी घोटाले की संभावना से इनकार किया है, क्योंकि ट्रांजेक्शन सिर्फ रजिस्टर्ड व्यापारियों द्वारा शुरु किया जा सकता है, जो कि उनके संबंधित भू-स्थानों से टोल और पार्किंग प्लाजा संचालक हैं।

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई भी अनधिकृत उपकरण NETC FASTag पर कोई वित्तीय लेनदेन शुरू नहीं कर सकता है और यह बिल्कुल सुरक्षित है।

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद कई आईएएस-आईपीएस अफसरों ने इस वीडियो की पड़ताल की। आईपीएस दीपांशु काबरा ने लिखा है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है।

उनके अलावा कई पत्रकारों ने कहा है कि व्यूव पाने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर वायरल किया जाता है। ये ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कइयों ने इसे सच मान लिया था।

वीडियो की हकीकत सामने आ गई है। इस तरह की ठगी संभव नहीं है। लेकिन ऐसे मामलों से सबक लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। क्योंकि साइबर क्राइम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...