भिलाई नगर। राजिम भक्तिन माता सम्मान से सम्मानित भिलाई क्षेत्र के समाजसेवी ऊर्जावान, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित युवा नेता प्रेम किशन साहू को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश साहू संघ ने उन्हें युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र सहित पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
प्रेमकिशन साहू लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित प्रदेश साहू संघ के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव स्पष्ट रूप से झलकता है, जिसके चलते संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

युवाओं में मजबूत पकड़, हर वर्ग में लोकप्रियता
हेमन्त साहू की पहचान एक ऐसे युवा नेता के रूप में है, जिनकी क्षेत्र के युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और व्यापक प्रभाव है। वे न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ उनका बेहतर समन्वय बना रहता है। यही कारण है कि वे सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती के प्रतीक बनकर उभरे हैं।
सामाजिक-धार्मिक कार्यों में निरंतर सहभागिता
प्रेमकिशन साहू हमेशा से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। चाहे समाजिक कार्यक्रम हों, जनहित के मुद्दे हों या सांस्कृतिक आयोजन—हर क्षेत्र में उनकी सक्रियता देखने को मिलती है। उनकी यही सक्रियता उन्हें अन्य युवाओं से अलग पहचान दिलाती है।
नियुक्ति से संगठन को मिलेगा नया बल
प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि प्रेमकिशन साहू के सह संयोजक बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा वर्ग को एक नई दिशा प्राप्त होगी। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव के चलते संगठन का विस्तार और मजबूती दोनों ही तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
क्षेत्र में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता
जैसे ही प्रेमकिशन साहू की नियुक्ति की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भिलाई जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण साहू,साहू मित्र सभा नगर अध्यक्ष खेदराम साहू, भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ दिनेश साहू, तहसील साहू मित्र सभा भिलाई युवा प्रकोष्ठ अजीत साहू,नगर निगम सभापति गिरवर बंटी साहू पार्षद गन भोला प्रियंका साहू,लक्ष्मी साहू,रिंकू साहू,महिला प्रकोष्ठ से रुखमणी साहू,भारती साहू,मंजूषा साहू,नीलम साहू,हेमा साहू ,पत्रकार यशवंत साहू,निर्मल साहू,कृष्णकांत साहू,मनोज साहू,रक्त मित्र सूरज साहू समीर साहू,व्यापारी प्रकोष्ठ से कबीर साहू, धनंजय साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

