दुर्ग जेल में बंद इस बंदी ने सुसाइड की कोशिश क्यों की…? हथियार से रेतने लगा था खुद का गला

भिलाई। जेल में बंद एक बंदी ने आज खुदकुशी का प्रयास किया। बंदी डकैती के एक मामले में दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद है। गुरुवार को धारदार हथियार से स्वयं गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की खबर लगते ही केंद्रीय जेल दुर्ग हड़कंप मच गया।

घटना दोपहर की बताई जा रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक बेरला थाना क्षेत्र के संबलपुर निवासी राजेश थापा 46 वर्ष पिता बल बहादुर थापा डकैती के मामले में केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था।

कई दिनों से राजेश संबलपुर उप जेल ट्रांसफर करने की मांग कर रहा था। लेकिन गुरुवार को जेल के भीतर ही हथियार से गला को रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां खबर लिखे जाने तक उपचार जारी है। बंदी ने जिस तरह से जेल के भीतर घातक कदम उठाया है। इसे लेकर जिला प्रशासन जांच में जुट गई है। दुर्ग सीएसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया की जेल में घटना हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...