भिलाई CA ब्रांच को मिला बेस्ट ब्रांच का अवार्ड: काशी में चेयरमैन CA प्रफुल्ल और अमित ने लिया अवार्ड

भिलाई। भिलाई सीए ब्रांच ने छत्तीसगढ़ सहित शहर का मान देश में बढ़ाते हुए वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ब्रांच में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर ब्रांच को सीआईआरसी सर्वश्रेष्ठ ब्रांच एवं सिकासा का हाईली कॉमनडबल ब्रांच का खिताब मिला। पूरे वर्ष में ब्रांच द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के आधार पर ब्रांच को राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान दिल्ली एवं क्षेत्रीय स्तर का यह सम्मान वाराणासी में आयोजित समारोह में दिया गया।

अवार्ड लेने के लिए भिलाई ब्रांच मैनेजिंग कमेटी 2021 के चेयरमैन सीए प्रफुल्ल कोठारी, सेक्रेटरी सीए अमित राय, सिकासा चेयरमैन सीए दीपक जैन एवं सीए राजेश बाफना कार्यक्रम में शामिल हुए। भिलाई ब्रांच चेयरमैन सीए प्रफुल्ल कोठारी ने इस सफलता के लिए भिलाई ब्रांच के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं समर्थन का यह नतीजा रहा कि भिलाई ब्रांच ने एक बार फिर से अपनी सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने यह भी उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी हमारा भिलाई ब्रांच यूं ही राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर परचम लहराता रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश...

रुंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के छात्रों का जलवा: आयुष...

भिलाई: रायपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनिवर्सिटी के चौथे वार्षिक दीक्षांत समारोह में रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

आयुष यूनिवर्सिटी के MDS नतीजों में रूंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई। आयुष हेल्थ साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.डी.एस. (MDS) पार्ट-2 के नतीजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्रों ने...