भिलाई में रोड पर BIRTHDAY PARTY में चाकूबाजी: केक काटते-काटते वहां से गुजरने वालों को मार दिया चाकू… दो गिरफ्तार

भिलाई। इन दिनों युवाओं में बीच रोड पर खड़े होकर बर्थडे सेलिब्रेशन का ट्रेंड चल रहा है। रोड पर भीड़ इकट्‌ठा कर खड़े होते हैं और फिर जो होता है वो वहां से गुजरने वाले लोगों को ही पता है।

एक ताजा मामला सुपेला इलाके का आया है। जहां रोड पर खड़े होकर जन्मदिन सेलिब्रेशन कर रहे युवाओं ने वहां से गुजरने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

बाइक सवार पर प्राणघातक हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि 13 फरवरी की रात कृष्णा नगर सुपेला निवासी मनीष वर्मा अपने साथी के साथ बाइक पर गणेश चौक सुपेला होते हुए घर जा रहा रहा था। इस दौरान वहां पर कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे।

मनीष की बाइक को रोककर युवकों ने गली गलौज कर रहे थे। इसी बात को लेकर मनीष और उसका दोस्त बीच बचाव कर रहे थे। तभी धीरज उर्फ टिकली महानंद, बलवंत सिंग उर्फ बबलूइन दोनों युवकों ने आने पास रखे चाकू से मनीष को जांघ में जोरदार वार कर मौके से फरार हो गए। परिजनों को सूचना देने के बाद मनीष को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मनीष की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। वहीं मुखबिर की सूचना पर संजय नगर धीरज और श्याम चौक सुपेला बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...