सड़क दुर्घटना में युवा वकील ने गवाई जान: भिलाई के नेहरू नगर फ्लाईओवर में स्लिप हुई बाइक या किसी ने मारी टक्कर?… बेसुध पड़े युवक के फोन से किसी अज्ञात ने घरवालों को दी जानकारी; हेलमेट होती तो बच सकती थी जान

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार रोड एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे है। हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। दुर्ग पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा हफ्ता भी चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के नेहरू नगर फ्लाईओवर में शनिवार रात करीब 10 से 11 के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक पुणे से लॉ की पढ़ाई कर लौटा था और यहां प्रैक्टिस कर रहा था।

बताया जा रहा है कि, मृतक आयुष मिश्रा अपने दोस्तों के साथ व्यापर मेला घूमने गया था। वापसी में जब वो अपने घर लौट रहा था। नेहरू नगर फ्लाईओवर के ऊपर आयुष हादसे का शिकार हो गया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है की वह स्लिप हो कर गिरा है की किसी अज्ञात गाड़ी ने उसे टक्कर मारी है। आशंका जताई जा रही है की पीछे से उसे किसी गाड़ी ने टक्कर मर दी है।

हादसे के बाद युवक बेसुध सड़क पर ही पड़ा हुआ था। मृतक की मां ने आयुष को कॉल लगाया पर किसी ने कॉल नहीं उठाया तब उसके पिता ने कॉल लगाया तो रास्ते से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने साल उठा के बताया की यहाँ सड़क हादसा हो गया है और आयुष रोड में पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि, आयुष ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

सुचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और आयुष को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले गए जहा डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मिश्रा परिवार पर मातम का पहाड़ टूट पड़ा। इस हादसे से बड़ी सिख ये मिलती है की हेलमेट नहीं पहनने से जान पर बन आती है। इसलिए हेलमेट और सीट बेल्ट पहन कर ही गाड़ी चलाए।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, बाइक क्रमांक CG 09 A 0497 सवार आयुष मिश्रा, पिता अनिल कुमार मिश्रा, उम्र 25 वर्ष बीती रात सड़क हादसे का शिकार हो गया है। जिसमें उसकी मौत हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: प्रदेश सरकार ने...

रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न...

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...

सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर की टीम ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और...

सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों...

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है....