दुर्ग जिले में नदी में डूबने से 4 दिन में दूसरी मौत: एनीकट में पैर फिसला तो नदी में गिरा, डूबने से मौत, SDRF की टीम ने 3 किमी दूर से ढूंढा शव

भिलाई। दुर्ग जिले में नदी में डूबने से 4 दिन में दूसरी मौत हो गई है। रविवार को शिवनाथ नदी में डूबने से 8वीं के छात्र की मौत हुई। उसके बाद आज 28 वर्षीय युवक की लाश खारून नदी में मिली है।

खारून नदी में भी युवक डूब गया था, जिसका शव एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढा। दरअसल, खारून नदी में आज जिसकी लाश मिली है, वो एक मछुआरा है। बताया जा रहा है कि जमराव सतपाखर घाट खारून नदी में गया था।

तभी उसका पैर फिसला और नदी में गिर गया। नदी की गहराई ज्यादा थी और पानी का बहाव भी तेज है। इसलिए वह डूब गया। तीन किमी दूर उसका शव मिला है।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घटना सुबह 7.30 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर मछुवारे युवक के शव 8 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। शव घटनस्थल से तीन किमी दूर पर मिला है।

अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्राम जमराव निवासी कमलेश निषाद 28 वर्ष ग्राम जमराव सतपाखर घाट खारून नदी में गया हुआ था। इसी दौरान एनिकट में फिसलने से कमलेश निषाद नदी के तेज बहाव में बह गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

मृतक मछली पकड़ने वाला मछवारा है। सूचना पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम 2 बोट के साथ गोताखोरों को लेकर घटनास्थल पहुंची। रेस्क्यू करते हुए कमलेश निषाद का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था । खबर लगने परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...