नेता प्रतिपक्ष के भतीजे की नदी में डूबने से मौत: मामा और भाई के साथ नदी में नहा रहा था, अचानक तेज हो गया बहाव, दुर्ग में आज अंतिम संस्कार

भिलाई। नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के भतीजे की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम अविनाश वर्मा है। वह परिवार के साथ घूमने गया था। न्यू आदर्श नगर कुर्मी बाड़ा दुर्ग के रहने वाले 30 वर्षीय अविनाश वर्मा अपने परिवार के साथ एमपी घूमने गया हुआ था।

मंडला में उसके मामा रहते हैं। अपने मामा समेत परिवार के साथ पर्यटन क्षेत्र नर्मदा नदी घूमने गए हुए थे। नदी के झरने को देखने के बाद नहाने नदी में उतर गया। साथ में मामा और उनके बेटे भी नहा रहे थे।

नदी में तैराकी का लुत्फ उठा रहा था। तभी अचानक नदी का बहाव तेज होने लगा। अविनाश तेज बहाव की चपेट में आ गया। किसी तरह से मृतक का मामा और बेटा नदी के बहाव से बचते हुए बाहर निकल गए। लेकिन अविनाश पानी के बहाव में बहते चला गया।

नदी में अविनाश नहीं दिखाई देने पर मामा और बेटा जोर से आवाज के साथ आसपास के इलाके में आवाज दिए। लेकिन थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस ने गोताखोर की मदद से नदी के भीतर घुसकर अविनाश को खोजने लगे लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दुर्ग नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बताया कि अविनाश की डूबने से मौत हो गई है। परिवार और मनोज साहू के साथ घूमने गए हुए थे। रविवार को पोटियाकला मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक अश्वनी वर्मा का विवाह दो वर्ष पूर्व ही हुआ था। उसका दो माह का एक बेटा भी है। मासूम बेटा के सिर से पिता का साया उठने से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अविनाश वर्मा के डूबने की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम 10 घंटे तक खोजबीन किया था। घटना की खबर लगने पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के निवास में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...