जामुल में लव मैरिज के कुछ दिन बाद पत्नी की हत्या: भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल इलाके में महिला की हत्या हो गई। महिला का हत्यारा उसका ही पति है। जिसने हालही में लव मैरिज की थी। जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या कर फरार होने वाले पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि वार्ड 5 लक्ष्मी पारा जामुल निवासी चित्र लेखा देवांगन 25 वर्ष ने जामुल के रहने वाले विवेक गुप्ता से हाल ही में प्रेम विवाह किया था। दो तीन दिनों से विवेक के ससुराल आना जाना नही होने से घटना के दिन सास चित्रलेखा से मिलने पहुंची थी। लेकिन पलंग में युवती की लाश देख फफक पड़ी।

घर मे युवती का पति विवेक फरार था। सास ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद घटनस्थल जामुल पुलिस और सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर विवेक को जामुल स्थित बियर बार से पति विवेक को पकड़ा गया है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात भी दोनो में विवाद हुआ था।

इसी के चलते उसे मारना बताया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है की विवेक नशे का आदि है। विवेक भाजपा जामुल मंडल मंत्री प्रशांत गुप्ता का भाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...