दुर्ग में CMHO कोरोना संक्रमित: एक दिन पहले महकमे के साथ गए थे धमधा…इधर जिले में रोज बढ़ रही एक्टिव मरीजों की संख्या

भिलाई। दुर्ग जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कल 11 नए मरीज मिले हैं। इनमें दुर्ग जिले के स्वास्थ्य विभाग के CMHO डॉ. जेपी मेश्राम भी शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट कल रात को ही पॉजिटिव आई है।

जबकि, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के महकमे के साथ अलग-अलग केंद्रों का दौरा करने निकले थे। अब उनके साथ घूमने वाले अधिकारी-कर्मचारी शॉक्ड हैं। कई लोग कोविड टेस्ट करा रहे हैं। एहतियात के तौर पर यह जरूरी भी है।

वहीं भिलाई के रशियन कॉलोनी निवासी एक परिवार के दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को आई रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली है। संक्रमितों में विद्युत नगर दुर्ग निवासी 1 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है।

कुल मरीजों में चौहान टाउन निवासी सिर्फ एक मरीज की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। इन नए मरीजों से जिले में अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 116301 हो गई है। इनमें 114331 मरीज रिकवर हो गए और 1897 ने

सेक्टर-7 की रशियन कॉलोनी में कोरोना पांव पसार रहा है। 19 जून 22 को यहां इस सीजन का पहला मरीज मिला था। एक दिन भी नहीं बीता कि 20 जून को दो नए मरीज मिल गए हैं। इन नए मरीजों में एक की उम्र 41 और दूसरे की 38 वर्ष है। 19 जून को मिले मरीज ने जांच के समय अपनी उम्र 44 वर्ष बताई है। लगातार जांच जारी है।

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या जिले में बढ़ते हुए 73 हो गई है। प्रदेश के कुल 463 एक्टिव मरीजों में सबसे ज्यादा 129 रायपुर में है। दुर्ग का प्रदेश में दूसरा नंबर और 49 एक्टिव मरीज होने से बिलासपुर का तीसरा नंबर है। एक-एक कर प्रदेश के 23 जिलों में कोरोना की दस्तक हो गई है। सिर्फ 5 जिलों में एक भी मरीज नहीं है।

देश में क्या स्थिति है कोरोना की, यह भी जानिए
देश में पिछले 5 दिनों से लगातार 12 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे थे, लेकिन सोमवार को नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 9,875 केस मिले हैं। वहीं, 7,254 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत हुई है। कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 77 हजार के पार पहुंच गई है।

केरल में सबसे अधिक 2,786 केस आए हैं। 2,354 नए संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां देश भर के करीब एक चौथाई कोरोना संक्रमित मिले हैं। देश में एक दिन पहले रविवार को 12,781 जबकि शनिवार को 12,899 केस मिले थे। बीते 7 दिन में ही 82 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं।

केरल में पॉजिटिविटी रेट 16.08%
यहां सोमवार को सबसे अधिक 2,786 केस आए हैं। केरल में एक्टिव केस 22,278 और पॉजिटिविटी रेट 16.08% है। राज्य में कोरोना ने 5 लोगों की जान ली है और 2,072 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 17,328 कोविड टेस्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से 2 की मौत
केरल के बाद महाराष्ट्र में 2,354 नए केस दर्ज किए गए हैं । महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24,613 और पॉजिटिविटी रेट 10.36% दर्ज किया गया।

कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,485 है। रविवार को महाराष्ट्र में 4,004 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 9.57% पाया गया था।

दिल्ली में कोरोना 1000 के पार
राजधानी दिल्ली में बीते दिन 1060 नए कोरोना केस मिले हैं। देखा जाए तो देश में हुई कुल 17 मौतों में अकेले 6 दिल्ली में ही हुई हैं। यहां एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 5,375 हो गई है, जो कि एक दिन पहले रविवार को 5,542 थी।

राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 10.09% हो गया है, जो कि एक दिन पहले 8.41% था। रिकवर होने वालों की संख्या 1,221 है। पिछले 24 घंटे में यहां 10,506 कोविड सैंपल की जांच की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 11 मरीज: दुर्ग से...

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बीते दिन एकाएक कोरोना के 11 नए मरीज मिले है। जिसमें सबसे ज्यादा दुर्ग जिले से 10 पॉजिटिव केस सामने...

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की स्थिति क्या है? प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की अभी क्या स्थिति है अगर ये सवाल आपके मन में है तो इसका जवाब इस खबर में आपको मिलने...

CG में कोरोना से एक की मौत: भिलाई में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। इस बीच प्रदेश में कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की...

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए मामले, संक्रमण की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए है। रायगढ़ में 2, जगदलपुर में 2 जवान संक्रमित हैं। इसके साथ...

ट्रेंडिंग