दुर्ग जिले में हो रही है अच्छी बारिश: 110 साल पुरानी मध्यम परियोजना खपरी जलाशय शत्-प्रतिशत् भरा… महमरा एनीकट में 5.50 फीट ऊपर से बह रहा पानी

दुर्ग। दुर्ग जिले में पिछले सप्ताह भर से लगातार अच्छी वर्षा हो रही है। जिले के सभी जलाशयों में पानी भराव बढ़ रहा है। 110 वर्ष पुरानी मध्यम परियोजना खपरी जलाशय शत्-प्रतिशत् भर गया है। मोंगरा बैराज के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा कम होने के कारण शिवनाथ नदी में महमरा एनीकट के ऊपर वर्तमान में 5.50 फीट जल प्रवाह है। शाम से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। अभी मोंगरा बैराज में 4 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है।

तांदुला जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. पाण्डेय के अनुसार वर्तमान स्थिति में तांदुला जलाशय में 68 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 70 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 100 प्रतिशत एवं गोंदली जलाशय में 36 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। ऐसी वर्षा की स्थिति बनी रही तो जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...