दुर्ग बनेगा नशामुक्त, जिला प्रशासन की पहल: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाएंगे नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम… अभियान के संचालन के लिए 56 वालिंटियर नियुक्त

दुर्ग। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण विकसित करने तथा राष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) का संचालन जिले में किया जा रहा है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्त भारत अभियाान के बैनर तले युवाओं, बच्चों, शैक्षणिक संस्थानों, महिलाओं और जन समुदाय की भागीदारी के साथ मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम करने, समय-समय पर मादक द्रव्योें के सेवन से संबंधित जागरूकता प्रचार-प्रसार कार्यक्रम, सेमीनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, नशा बंदी प्रतियोगिताएं, सोशल मीडिया के द्वारा प्रचार अभियान, नशा बंदी शपथ आदि का संचालन किया जाना है। जिसके लिए कलेक्टर चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति भी गठित की गयी है।

नशामुक्ति अभियान को अपेक्षित गति प्रदान करने हेतु सहायक कलेक्टर एम. भार्गव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अभियान में नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य किए जाने हेतु कुल 56 वालिंटियर्स को नियुक्त किया गया है। जिनमें 20 युवोदय के स्वयं सेवी, 21 एनएसएस के विद्यार्थी तथा 15 नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी शामिल है। नियुक्त वालिंटियर्स को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...