मनोहर गौशाला खैरागढ़ में फैमेली इवेंट, गौवंशो के लिए 11 सौ किलो अनाज-सब्जियों का गिफ्ट

खैरागढ़। मनोहर गौशाला खैरागढ़ में जेसीआई रायपुर कैपिटल जोन-9 द्वारा रविवार को फैमेली इवेंट किया गया। टैगोरनगर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस से सभी सदस्य मनोहर गौशाला के लिए रवाना हुए। यहां दिनभर समय बिताने के बाद गौवंशों के लिए करीब 11 सौ किलो अनाज, सब्जियां, फल, ड्राईफूट्स, गुड़ का ​वितरण किया। साथ ही सदस्यों ने अपने हाथों से गौवंशों को इसे खिलाया। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि गौशाला में मौजूद सौम्या कामधेनु गौ माता के दर्शन कर सभी ने परिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया। गौशाला में दर्शन के बाद यहां बने जंगल में पिकनिक मनाया गया। साथ ही गौवंशों के साथ समय बिताया गया। दिनभर समय बिताने के बाद शाम को सभी वापस लौटे। यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...