सुपेला संडे बाजार में भिलाई निगम की कार्रवाई: सड़क के ऊपर व्यापार करने वालों का कटा चालान… “ट्रैफिक अव्यवस्था से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंचना तक हो जाता है मुश्किल”- निगम

भिलाई। भिलाई के बहुचर्चित सुपेला संडे मार्केट में आज निगम की टीम ने फिर कार्रवाई की है। आज सुबह 7 बजे नगर निगम भिलाई के अमले ने सुपेला संडे बाजार में सड़क के ऊपर बैठकर व्यापार करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही सभी को चेतवानी दी गई थी कि कोई भी सड़क के ऊपर बैठकर सामानों का बिक्री नहीं करेगा। फिर भी फुटकर व्यापारी पसरा लगाने वाले, फेरी वाले, कपड़ा बेचने, फल बेचने, जूता चप्पल, सामान बेचने वाले सभी ने सड़क के ऊपर बिक्री कर रहे थे।

नगर निगम की वहां पहुंची कुछ लोग भाग गए। जो पकड़ में आए उनसे 5600 का चालान काटा गया। उन्हें समझाइस दी गई की सभी लोग अपने हद में रहे। जितना उनको मार्किंग करके दिया गया है उतने में ही व्यापार करें। नगर निगम भिलाई लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए जन जन प्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं। वहां की हालत ऐसी हो जाती है कि अगर दिन में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड लेकर के जाना पड़ जाए तो नहीं गुजर सकता है।

प्रमुख रूप से व्यापारियों पर कार्रवाई की गई मोनू आहता सेंटर, सीताराम आहता सेंटर, जानकी साहू किराना स्टोर, नमाज कपड़ा, साजिद भाई गारमेंट, किस फल ठेला, अब्दुल, दुर्गा फल ठेला, सरस्वती दोसा सेंटर, मामा भांजा, सूर्यास्त दोसा सेंटर, देवराज नाश्ता होटल, सुमित कुमार, फल सेंटर, सोनू चौहान फल सेंटर, से सिंगल युज प्लास्टिक प्लास्टिक का उपयोग करना एवं सड़क बाधाशूल ले करके रसीद दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, गवकरण कुर्रे, संजय गायकवाड, राजेंद्र सिंह, दिनेश, पिंटू, दीपक सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...