कर्मवीर सम्मान से नवाजे गए दुर्ग पुलिस के 12 जवान: ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर से लेकर कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला तक कौन-कौन लिस्ट में है शामिल? देखिये; मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा और सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलिस विभाग के लिए एक गर्व करने वाली खबर है। दुर्ग एसएनजी सेक्टर 4 में एक निजी चैनल के द्वारा आयोजित कर्मवीर सम्मान समारोह में मुंबई से आए मोटिवेशनल स्पीकर एंटरपर्नर सोनू शर्मा, सांसद विजय बघेल के द्वारा दुर्ग पुलिस के 12 जवानों को सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि कानून व्यवस्था में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

जिला दुर्ग के 12 कर्तव्यनिष्ठ पुलिस जवानों डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, प्र.आर. जसपाल सिंह, सूरज ठाकुर, हरीश चंद्र आर. प्रशांत तिवारी, अमित दुबे, प्रशांत शुक्ला, ट्रैफिक से ओम प्रकाश तिवारी, नरेंद्र वर्मा आदि को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव ने सभी सम्मानित जवानों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...