गौरव की बात: छत्तीसगढ़ के 1 इंस्पेक्टरों और 2 SI को मिलेगा यूनियन होम मिनिस्टर मेडल… मुख्यमंत्री बघेल और गृहमंत्री साहू ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन इंस्पेक्टरों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए साल 2023 का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित पुलिस कर्मियों में सब-इंस्पेक्टर नीता राजपूत, सब-इंस्पेक्टर आशीर्वाद रहटगांवकर और इंस्पेक्टर नवीन बोरकर शामिल है।

राज्य में पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नए पुलिस थाने के साथ ही इन थानों में महिला सेल, पुलिस कर्मियों को आवास सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, इससे पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में आसानी हो रही है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित होने पर इंस्पेक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...