वैराग्य का जीवन जीने जा रहे 13 साल का डुग्गू, 45 में से 22 आगम हैं कंठस्थ, दुर्ग में मुनि विनय कौशल आज देंगे दीक्षा

दुर्ग। 13 साल का डुग्गू खूबसूरत बचपन को छोड़कर वैराग्य का जीवन जीने जा रहे हैं। जोधपुर राजस्थान में एक जून 2012 को जन्म लेने वाले बालक रूहान मेहता को सब लोग प्यार से डुग्गू कहते हैं। डुग्गू ने बचपन की शरारतों और खुशियों से भरा जीवन छोड़कर सन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

30 मई को दुर्ग में आयोजित दीक्षा समारोह में दीक्षा ग्रहण करने के बाद नन्हें रूहान मेहता जीवन की सारी सुख-सुविधाओं को छोड़कर वैराग्य की कठिन राह पर निकल पड़ेंगे। डुग्गू (ruhaan mehta Diksha) कभी स्कूल नहीं गए। प्राइमरी शिक्षा तो दूर, डुग्गू ने कभी नर्सरी, केजी क्लास की पढ़ाई भी नहीं की। बचपन से ही धार्मिकता में रमे रहने वाले इस बच्चे ने खुद में जैनत्व के प्रति आस्था का अथाह सागर समेटने की ललक के साथ अब वैराग्य की कठिन राह पर चलने की तैयारी कर ली है।

इतनी छोटी सी उम्र में डुग्गू को जैन धर्म के 45 आगम में से 22 आगम कंठस्थ हैं। इसे डुग्गू की धार्मिक आस्था का कमाल कहें या ईश्वरीय करिश्मा कहें … डुग्गू ने इस छोटी से उम्र में चार कर्म ग्रंथ के दो हजार सूत्र कंठस्थ कर लिये हैं। प्रतिक्रमण, संस्कृत और अनेक प्राचीन स्तवन (भजन) भी डुग्गू को याद हैं। डुग्गू को दुर्ग में विनय कुशल मुनि जी दीक्षा देंगे।

दुर्ग में श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट द्वारा दीक्षा कार्यक्रम सत्वनाद संयमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सत्यनाद संयमोत्सव समिति के संयोजक कांति लाल बोथरा ने बताया कि 29 मई को सुबह साढ़े 7 बजे से वर्षीदान वरघोडा (शोभायात्रा) के बाद प्रवचन का कार्यक्रम होगा। दोपहर 2 बजे से मेंहदी सांझी और 4 बजे से अंतिम वायणा होगा। सभी कार्यक्रम ऋषभदेव परिसर में होंगे। 30 मई को सुबह साढ़े 7 बजे से लापसी लूट, सुबह 8 बजे से महाभिनिष्क्रमण यात्रा और सुबह साढ़े 8 बजे से दीक्षा विधि प्रारंभ होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...